FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अवैध शराब के विरुद्ध जिला पुलिस एवम आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान के तहत की गई कार्रवाई

03 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर आरोपी (01)जनक राम (02) अजय कुमार (03) दल्लू सभी निवासी ग्राम राहौद

जांजगीर चाम्पा – आरोपी (01) जनक राम के कब्जे से 06 सफेद रंग के जेरीकेन 20-20 लीटर वाली में 120 लीटर कच्ची महुआ एवं एक होंडा लियो मोटर साइकिल को बरामद किया गया (02) अजय कुमार के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक एल्केन में भरा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक 10 लीटर वाली क्षमता जैरी कैन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 30 लीटर एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है (03) दल्लू के कब्जे से एक 20 लीटर वाली जैरी कैन में करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया
जुमला आरोपियों से जप्त कच्छी महुआ शराब कुल 161 लीटर, एवम 02 नग मोटर सायकल*
विशेष अभियान के तहत संयुक्त टीम के द्वारा 3150 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया है
आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) 59क आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेजा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.06.2023 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम राहौद में जनक राम, अजय कुमार, दल्लू के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहे हैं की सूचना पर विशेष टीम आबकारी एवं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी जनक राम के कब्जे से 120 लीटर कच्ची महुआ, एक होंडा लीवो मोटरसाइकिल एवं आरोपी अजय कुमार के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल को जप्त कर बरामद किया गया। जिस पर आरोपी जनक राम एवं अजय कुमार के विरुद्ध थाना शिवरीनारायण में अपराध कमांक 271/ 23 एवं 272/23 धारा 34(2) 59क आबकारी एक्ट पंजीबद्ध, किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा आरोपी दल्लू साकिन राहौद के कब्जे से एक 20 लीटर वाली जैरी कैन में करीब 11 लीटर कच्ची महुआ शराब को आबकारी विभाग द्वारा बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में श्री यदुमानी सिदार sdop चांपा, निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, अबकारी उपनिरीक्षक मनोज राठौर, डीके प्रजापति प्रधान आरक्षक रूद्र नारायण कश्यप, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विकास मिश्रा, अजय खांडे, संतोष कुमार, महिला रक्षक रचना चंद्रा एवं संयुक्त टीम आबकारी विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *