अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

बिलासपुर – दिसम्बर खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई। मस्तूरी, सरकंडा एवं लाल खदान क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 04 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 02 वाहनों में रेत, 01 वाहन में चूनापत्थर (गिट्टी), 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना सरकंडा एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है।

मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज होता है Redmi का बेस्ट स्मार्टफोन, 200MP कैमरा और 12GB रैम के साथ कीमत भी आपके बजट में

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम बुटेना एवं दर्रीघाट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई।

मिट्टी मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज

ग्राम बुटेना क्षेत्र में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 हाईवा, 1 नग जेसीबी तथा दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 ट्रेक्टर जप्त कर खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

Iphone की टक्कर मे आ रहा Oneplus का सबसे प्यार स्मार्टफोन, 5400mAH बैटरी और 100 Watt फास्ट चार्जर के साथ मिनटो मे होगा फूल चार्ज

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *