ChhattisgarhKorba

अलका चंद्राकार का जसगीत कार्यक्रम आज कुसमुंडा में

सतपाल सिंह

अलका चंद्राकार का जसगीत कार्यक्रम आज कुसमुंडा में…

कोरबा – जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया गया है। जहां मां दुर्गा अपने सम्पूर्ण स्वरूप में विराजमान है। पंडाल परिसर में हो मेले का भी आयोजन है। इसी कड़ी में आज रविवार की देर शाम समिति द्वारा छत्तीसगढ़ की मशहूर लोक गायिका अलका चंद्राकार का जसगीत कार्यकम रखा गया है। आपको बता दें अलका चंद्राकार को सुनने कुसमुंडा के अलावा आसपास के इलाको ने बड़ी संख्या में लोग पहुचेंगे। समिति द्वारा पंडाल परिसर में हजारों लोगों के बैठने को व्यवस्था की जा रही है वहीं विशाल स्टेज में 200 स्केव्यर का एलईडी स्क्रीन भी लगाया जा रहा है जिसमें दूर बैठे दर्शक भी जसगीत कार्यकम का भरपूर आनंद ले सकेंगे