Uncategorized

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए DGP

अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के नए DGP  – 1992 बैच के अफसर, 6 जिलों के SP रहे; मिल चुका है संयुक्त राष्ट्र पदक

अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे। जिसके बाद नाम का ऐलान हुआ।

अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी बनाए गए हैं। 1992 बैच के अफसर हैं। वे 6 जिलों के एसपी रह चुके हैं। कई अधिकारियों के नाम दिल्ली यूपीएससी को भेजे गए थे। जिसके बाद उनके नाम का ऐलान किया गया है।

अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक के अलावा सराहनी सेवाओं के लिए वर्ष 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2002 में संघर्षग्रस्त कोसोवा में सेवा देने के लिए अरुण देव गौतम को संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला था।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे अशोक जुनेजा का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो गया। उन्हें पहले 2 बार सेवा विस्तार मिल चुका था।

IPS अरूण देव गौतम छत्तीसगढ़ कैडर के 1992 बैच के IPS हैं।

एसपी के रूप में कोरिया, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, सरगुजा और बिलासपुर में पदस्थ रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ आर्ड फोर्स, बिलासपुर, बस्तर, रेलवे प्रशिक्षण भर्ती और यातायात में बतौर IG रह चुके हैं।

ADG के कार्यकाल में जेल और परिवहन, नगर सेना, अग्निशमन, लोक अभियोजन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

सचिव गृह विभाग और OSD भी रह चुके हैं।

सर्वसुविधा युक्त आवास

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.