FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अमित शाह बोले- नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में:CRPF के स्थापना दिवस में परेड की सलामी ली, वीरों का सम्मान किया

बस्तर में आज CRPF अपना 84वां स्थापना दिवस मना रही है। करनपुर कैंप में कोबरा के 201/204 बटालियन के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम जारी है। जवानों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अब अंतिम चरण में है। अलग-अलग सेक्टर के जवानों ने परेड की। इस बीच गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली।

अमित शाह ने CRPF के 84वें स्थापना दिवस पर बधाई दी। 2249 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत की।अमित शाह ने कहा मैं बस्तर में खड़ा होकर आप लोगों के बीच बोल रहा हूं। आज नक्सलियों का जो खात्मा हो रहा है। ये CRPF की बदौलत है। अमित शाह की पूरी स्पीच सिलसिलेवार पढ़ें...

1.CRPF के पहुंचते ही मेरी चिंता खत्म हो जाती है…

अमित शाह बोले, CRPF का जन्म लौह पुरुष सरदार पटेल ने किया था। एक बटालियन से शुरू हुई CRPF आज देश के सभी कोने में मौजूद है। अगर कहीं से अप्रिय घटना की खबर आती है। और फिर पता चलता है कि, वहां CRPF की टीम पहुंच जाती है, तो मेरी चिंता खत्म हो जाती है, क्योंकि मैं जानता हूं जहां CRPF है, वहा सब कुछ अच्छा होगा।

2.वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है…

अमित शाह ने कहा, उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई जारी है। इतिहास में CRPF का अहम योगदान है। उनके कल्याण के लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाएं हैं। जवानों ने वामपंथियों से लड़ाई लड़ी है। 18 हजार से ज्यादा आदिवासी भाइयों को जवानों ने दवाई से लेकर सभी सुविधाएं मुहैया कराई है।

3. जवानों ने जनता की सेवा में जज्बे से काम किया

अमित शाह बोले, कोरोना काल में CRPF की जहां तैनाती थी। वहां जनता की सेवा में जज्बे से काम किया है। अपना आदर्श वाक्य सेवा और निष्ठा का काम किया है। अस्पताल में भर्ती कराने से लेकर सभी तरह की जरूरत पूरी करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

4.फंडिंग के स्त्रोत को रोके जा रहें

अमित शाह ने कहा कि, वामपंथियों और उग्रवादियों की फंडिंग के स्त्रोत को रोकने के लिए हमने NIAऔर ED को एक्टिव किया है। जोकि अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसका नतीजा है कि आज नक्सलियों की कमर टूट गई है।

5.सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF

अमित शाह बोले, देश की शांति और सुरक्षा का मजबूत आधार CRPF बन गया है। जोकि देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए बस्तर में हम स्थापना दिवस समारोह मना रहे हैं आंतरिक सुरक्षा में CRPF जवानों की अहम भूमिका है।

अमित शाह ने शहीद जवानों की पत्नियों वीरता पुरस्कार से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया। नार्थ सेक्टर, मणिपुर, नागालैंड सेक्टर, कोबरा सेक्टर, साउथ सेक्टर, वेस्ट बंगाल सेक्टर,छत्तीसगढ़ सेक्टर के जवानों ने परेड की। डॉग शो, बाइक से स्टंट और नाट्य रूपांतरण करके फोर्स के कामों को दिखाया गया।

करीब ढाई घंटे यानी 10:30 बजे तक कार्यक्रम चलेगा।कार्यक्रम में CRPF के DG समेत कई अफसर भी मौजूद हैं।

छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका

गृहमंत्री के दौरे को देखते हुए जगदलपुर एयरपोर्ट से लेकर करनपुर सीआरपीएफ हेड क्वार्टर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा में 4 हजार से अधिक जवान तैनात हैं। सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ रायपुर और बस्तर पुलिस भी सुरक्षा की कमान संभाल रही है।

अमित शाह 24 मार्च की शाम BSF के विमान से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां भाजपा के कार्यकार्ताओं ने उनका स्वागत किया था। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौजूद थी। अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से सीधे चॉपर के माध्यम से करनपुर कैंप पहुंचे। उन्होंने यहां कोबरा 201/ 204 बटालियन के कैंप में रात गुजारी। अफसरों की बैठक ली। जवानों से भी उन्होंने मुलाकात की।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *