

अभिषेक पटेल को भाजपा कोरबा जिला कार्यकारणी सदस्य बनाया गया
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के संगठनात्मक विस्तार के तहत बाँकी मोंगरा मंडल में युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए अभिषेक पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सदस्य ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि जिला क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जाए और पार्टी की नीतियों तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।






