छत्तीसगढ

*अधिवक्ता संघ ने न्यायाधीशों के स्थानांतरण पर दी विदाई…*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

जिला अधिवक्ता संघ शक्ति द्वारा विदाई समारोह के शुभारंभ में मंचासिन अतिथि न्यायाधीशों का पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर न्यायिक परिवार की मुखिया वरिष्ठ न्यायाधीश श्रीमती लीना अग्रवाल ने अधिवक्ता संघ के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि मैं आज स्थानांतरित दोनों न्यायाधीशों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं कि आप अपने नई पदस्थापना पर भी न्यायदान की सतत प्रक्रिया में अपना यादगार योगदान सुनिश्चित करें।
विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल ने विदाई के पलों को भावुक क्षण बताते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ शक्ति न्यायालयों में सहयोग प्रदान करने के साथ पारिवारिक वातावरण में न्यायाधीशों का सम्मान भी करते हैं जो हमारे लिए स्मरणीय है।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री शुभदा गोयल ने दिव्या गोयल को छोटी बहन बताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना किया तो वहीं श्रीमती गंगा पटेल के साथ बिताए अपने यादगार पलों को साझा करते हुए उनके उत्तरोत्तर प्रगति की कामना किया।
कनिष्ठ न्यायाधीश दिव्या गोयल ने शक्ति में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं से साथ गुजरे स्मरणीय पलों को सुखद अनुभव बताते हुए कहा कि आप सबका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए नवीन पदस्थापना पर मुझे संबल प्रदान करेगा।

पश्चात चुनाव अधिकारी सह कार्यक्रम प्रभारी गनी मोहम्मद अधिवक्ता ने स्थानांतरित विशेष न्यायाधीश श्रीमती गंगा पटेल एवं श्रीमती दिव्या गोयल के स्थानांतरण पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विदाई हमारे रिश्तों के अंत नहीं बल्कि नए रिश्तों की शुरुवात होती है, क्योंकि आप यहां से खट्ठे मीठे पलों की अनुभव के साथ नई जगह में नई ऊर्जा के साथ नए रिश्तों की शुरुवात करेंगे
आज विदाई इन भावुक पलों को भी अपने सुंदर शब्दों और कवि अंदाज में संचालन से सहज और यादगार बनाते हुए उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि शक्ति निश्चित रूप से आप दोनों के लिए भाग्यशाली रहा है और आप लोगों को यहां बहुत कुछ हासिल हुआ है । उन्होंने नई पदस्थापना व नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि…बिछड़ना तो महज एक दस्तूर है इस ज़माने का।
ये अंत नही, आगाज है एक नई दास्तां सुनाने का।
तुम जहाँ भी रहो,
हमारे दुआओं की छाँव साथ चलेगी।
हुनर हमारा भी मशहूर है, दूर रहकर साथ निभाने का…**
आज समारोह में अधिवक्ता संघ के प्रभारी सचिव सुरीत चंद्रा आभार व्यक्त करते हुए स्थानांतरित न्यायाधीशों के सफल भावी जीवन की कामना किया तो वहीं अधिवक्ता अरविंद भारद्वाज एवं दादू चंद्रा ने विदाई गीत लोगों को भाव विभोर कर दिया। विदित हो कि आज विदाई समारोह में अधिवक्तागण की भारी उपस्थिति ने विदाई समारोह को यादगार बना दिया तो वहीं अधिवक्ता संघ के उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों ने श्रीमती गंगा पटेल को तथा अधिवक्ता संघ के वर्तमान पदाधिकारियों ने श्रीमती दिव्या गोयल को सामूहिक रूप से छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रतीक कांस्य धातु से बनी स्मृति चिन्ह भेंटकर विदाई दी।

Mahendra Karsh Bureau

Political Correspondent Mahendra Karsh is a correspondent at INN24 News, reporting on elections, legislative developments, and political,local crime, trends at the state and national levels. He is committed to balanced reporting and verified information. Areas of Expertise • Electoral politics • Government policies • Political analysis • Local News and crime Editorial Responsibility He ensures accuracy, fairness, and transparency in all political coverage and follows ethical journalism practices. 📧 Contact: mkkarsh947@gmail.com Profile Last Updated: 16 January 2026