1
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow
11
previous arrow
next arrow
20
previous arrow
next arrow
1
previous arrow
next arrow

*अड़ेंगा में विस उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने किया गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ*

*अड़ेंगा में विस उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने किया गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ*

*रीपा में काम कर के आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी महिलाएं- संतराम नेताम

कोंडागाँव – केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़ेगा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत निर्मित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में कोंडागांव जिले का पहले प्राकृतिक गोबर पेंट इकाई का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केशकाल विधायक संतराम नेताम व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ फीता काट कर प्राकृतिक गोबर पेंट यूनिट का उद्घाटन किया। साथ ही गोबर पेंट निर्माण कर रही महिला समूह को 1 लाख रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। जिससे महिलाओं के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली।

इस दौरान केशकाल विधायक संतराम नेताम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से समूचे प्रदेश में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक अनूठी पहल की है। इसी क्रम में केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा में भी जिले का पहला गोबर पेंट प्रसंस्करण इकाई की शुरुआत हुई है। निश्चित रूप से समूह की महिलाओं को इससे भरपूर लाभ मिलेगा। साथ ही इससे होने वाले आय से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी। साथ ही अड़ेंगा में गोंडवाना समाज भवन का भूमिपूजन, देवगुड़ी भवन का लोकार्पण, कंवर समाज भवन का लोकार्पण तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन में प्रोजेक्टर का शुभारंभ भी किया गया है।

कोंडागांव जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में हमारी सरकार ने हर वर्ग के विकास और उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी निर्णय लिए है। केशकाल विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक के रूप में चुने गए विधायक संतराम नेताम की अगुवाई में केशकाल विधानसभा का उत्तरोत्तर विकास हो रहा है। और हमें पूरा विश्वास है कि सरकार द्वारा किये गए विकास के परिणामस्वरूप एक बार पुनः केशकाल विधानसभा समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत होगी, और पुनः हमारी सरकार भी बनेगी।

इस सम्बंध में जनपन पंचायत सीईओ रामेश्वर महापात्र ने बताया कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में कुल 4 महिला समूह कार्यरत हैं। प्रत्येक समूह में 10 महिलाओं को शामिल किया गया है। ये महिला समूह दोना पत्तल निर्माण, दाल प्रसंस्करण, बीसी सखी व गोबर पेंट निर्माण का कार्य कर के आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से जि.पं. अध्यक्ष देवचंद मातलाम, उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर कुरैशी, जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिन्हा, सरपंच सरीदा नाग, उपसरपंच प्रेम नेताम, सरपंचगण ओमप्रकाश माला, माहेश्वरी हिड़को, संगीता नेताम, जनपद सीईओ रामेश्वर महापात्र, रीपा नोडल अधिकारी कुंजलाल सिन्हा, बीपीएम हरीश मंडावी, नलिश अंचल, नीलोफर नबी समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद रहे।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *