*अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह में कन्या पूजन व भंडारा प्रसाद के आयोजन के साथ चैत्र नवरात्र महापर्व विधि-विधान से सम्पन्न*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती अघोर आश्रम बोईरडीह में चैत्र नवरात्र महापर्व के नवमें दिन कन्या पूजन, हवन और सामूहिक कन्या भोज कार्यक्रम श्रद्धा भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इन पलों में अघोर संत परम पूज्य बाबा पुनीत शाही के देख-रेख में नव कन्याओं को देवी रूप में और एक बालक को भैरव तथा एक बालक को हनुमान के रूप में प्रतिष्ठित कर विधि विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह में उपस्थित सैकड़ों भक्तजनों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसी के साथ चैत्र नवरात्र महापर्व भी आश्रम में भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान नौ दिनों तक आश्रम में दूर-दूर से भक्तजन पहुंचकर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

विदित हो कि सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में स्थापित अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह में शारदीय व चैत्र नवरात्र महापर्व के मौके पर विधि विधान से पूजा आराधना किया जाता है। इधर चैत्र नवरात्र महापर्व के अष्टमी के दिन सक्ती जिले के सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव में निवासरत नवागांव से आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और अघोर संत परम पूज्य बाबा पुनीत शाही से आशीर्वाद प्राप्त किया। इन पलों में नवागांव से पहुंचे भक्तजनों ने माता भगवती की पूजा अर्चना किया और अघोर संत परम पूज्य पुनीत शाही बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।





