Chhattisgarhछत्तीसगढ

अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह के पुनीत साही बाबा पहुंचे दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव पनारी

मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है - अघोर गुरू पुनीत शाही बाबा

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर

अघोरपीठ आश्रम बोईरडीह की ओर से पनारी गांव के गरीब जरूरतमंद लोगों में बांटे कंबल

सक्ती अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह – जैजैपुर के अघोर गुरू बाबा पुनीत शाही शुक्रवार 9 जनवरी को सक्ती जिले दूरस्थ पहाड़ी अंचल के गांव पनारी पहुंचे।‌ जहां उन्होंने अपने संस्थान व आश्रम की तरफ से पनारी गांव के गरीब व जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया। इस मौके पर 50 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। इतना ही नहीं आश्रम की ओर से अंगवस्त्र भी जरूरतमंद बच्चों को प्रदान किया गया। इस अवसर पर अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह के अघोर गुरू पुनीत शाही बाबा ने उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज कुलुषित होते जा रहा है। लोग एक दूसरे से ईर्ष्या कर रहे हैं, आपसी मनमुटाव बढ़ रहा है। समाज खंडित हो रहा है। हमें यह सब त्यागने की आवश्यकता है। साथ ही यह चिंतन करने की भी आवश्यकता है कि समाज में लोगों के बीच आपसी प्रेम कैसे बढ़े? बाबा पुनीत शाही ने आगे कहा कि हम सब आपसी प्रेम को बढ़ावा दें। सभी मिलजुल कर रहें। अपने प्रेम व भाईचारे भरे व्यवहारों से लोगों के बीच समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएं। संत अघोर गुरू पुनीत शाही बाबा ने इस मौके पर उपस्थित भक्तजनों से कहा कि हमारे कार्य करने का एकमात्र उद्देश्य व लक्ष्य मानव सेवा है। इस अवसर पर उन्होंने मानव सेवा को ही सच्ची ईश्वरीय सेवा बताया। श्री शाही बाबा ने लोगों से मानवता की सेवा के लिए तत्पर रहने की बात कही। गौरतलब हो कि अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम छत्तीसगढ़ राज्य के सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में भी स्थित है। जो अघोरपंथ से जुड़ा हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर केंद्रित है। जो सर्वेश्वरी समूह के तहत काम करता है। यह आश्रम अध्यात्मिक ज्ञान के साथ -साथ समाज के वंचित लोगों की सेवा और उत्थान को समर्पित संस्था है।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026