*अग्रवाल सभा सक्ती के फिर से अध्यक्ष बने श्याम सुंदर अग्रवाल*
*अग्रवाल समाज के संगठन की मजबूती के लिए सबको साथ लेकर कार्य करेंगे - श्याम सुंदर अग्रवाल*

जिला रिपोर्टर शक्ति उदय मधुकर
सक्ती अग्रवाल सभा सक्ती की महत्वपूर्ण बैठक 17 मार्च को हटरी धर्मशाला सक्ती में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में नए सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। एक बार फिर श्याम सुंदर अग्रवाल सर्वसम्मति से अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष चुने गए। इधर श्याम सुंदर अग्रवाल ने स्वयं को एक बार फिर से अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष चुने जाने पर सामाजिक बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि अग्रवाल सभा सक्ती के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में अग्रवाल सभा के संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया है ठीक उसी प्रकार आने वाले दिनों में भी वे संगठन को मजबूत बनाते हुए अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी द्वारा बताए गए सेवा एवं रचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करेंगे।
बैठक के दौरान रायपुर में आगामी 4 व 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली वैवाहिक परिचय सम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें अधिक से अधिक संख्या में रायपुर जाने का निर्णय भी लिया गया। इतना ही नहीं अग्रवाल सभा रायपुर द्वारा प्रकाशित होने वाली अग्र धरोहर पत्रिका में भी सक्ती शहर में अग्रवाल समाज के सेवा भावी दानदाताओं द्वारा स्थापित किए गए प्रकल्पों की जानकारी भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में शहर में प्रत्येक 15 दिनों में महीने के द्वितीय एवं चतुर्थ रविवार को अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के संबंध तय करवाने की दिशा में बायोडाटा सेंटर प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। जिसमें बायोडाटा सेंटर का संचालन शहर के स्टेशन रोड में स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में होगा। जिसके लिए सदस्यों की समिति बनाई गई है। जो कि प्रत्येक निर्धारित तिथि एवं दिन में वहां बैठकर इस कार्य को गति देगी। बैठक के दौरान जहां उपस्थित सदस्यों ने अग्रवाल सभा के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अपने-अपने सुझाव भी दिए। इस मौके पर अग्रवाल सभा सक्ती के पूर्व अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर में अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन एवं अग्र धरोहर पत्रिका का प्रकाशन करना एक अच्छा कार्य है। उन्होंने सक्ती में भी अग्रवाल समाज एक लंबे समय से सेवा एवं रचनात्मक कार्य कर रहा है एवं हम सभी इसी तरह से समाज के सभी कार्यों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभाते रहने की बात कही। 17 मार्च को संपन्न अग्रवाल सभा सक्ती की बैठक में श्यामसुंदर अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोविंद राम कथूरिया, कन्हैया गोयल, मनीष कथूरिया, मुकेश बंसल, राजकुमार अग्रवाल राजू, जगदीश बंसल, अमरलाल अग्रवाल ठेकेदार, सुरेश अग्रवाल बाघ बीड़ी, अरुण अग्रवाल सत्य विद्या, महेश अग्रवाल अधिवक्ता, ऋषि कुमार गोयल, अनुराग जिंदल, पीयूष कथूरिया, हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू, गोपाल अग्रवाल, रवि गोयल, राजीव अग्रवाल, आर के, पूनम चंद अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल शांति पैलेस, सुरेश अग्रवाल लाला, वीरेश अग्रवाल डीएम, संतोष कुमार अग्रवाल, अशोक खेतान, सतीश अग्रवाल, श्याम सुंदर कथूरिया, अनूप कथूरिया, सौरभ गर्ग, आदित्य अग्रवाल राजा, राजेंद्र अग्रवाल गुड्डू, प्रकाश चंद्र अग्रवाल ट्राली, अभिषेक अग्रवाल , अनुराग मोहन अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमन गर्ग, विवेक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रवि गर्ग, चमन अग्रवाल डीएम, रिंकू अग्रवाल, अजय अग्रवाल अज्जू, प्रतीक अग्रवाल, मांगेराम अग्रवाल, रवि अग्रवाल अशोका सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।





