FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR

अंबिकापुर: पत्नी ने की आत्महत्या, कुछ देर बाद पति ने भी लगाई फांसी

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकेरी में दंपती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पहले पत्नी ने घर के भीतर कमरे में फांसी लगाई। पति ने स्वजन को घटना की जानकारी देने के बाद खुद भी कमरे में फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

ग्राम चकेरी आमाडुग्गू निवासी सुरेंद्र साय (35), पत्नी दीपा तथा चार बच्चों के साथ रहता था। सुरेंद्र व उसकी पत्नी दीपा होली के दिन घर पर थे। दोपहर डेढ़ बजे सुरेंद्र कमरे से बाहर निकला और अपने भाई मनोज को बताया कि तुम्हारी भाभी दीपा ने साड़ी से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने कैसे फांसी लगाई, इस बात की चर्चा परिवार के सदस्य और पड़ोसी कर ही रहे थे कि सुरेंद्र घर के भीतर चला गया।

इसके बाद बाहर नहीं निकला। काफी देर होने से लोगों ने अंदर जाकर देखा तो सुरेंद्र ने भी उसी लकड़ी में फांसी लगा ली थी, जिसमें उसकी पत्नी का शव फंदे पर झूल रहा था। परिवार के लोगों ने शाम को थाना में घटना की सूचना दी। उदयपुर पुलिस ने गुरुवार को शव को फांसी से उतरवा कर पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। त्योहार के दिन पति-पत्नी में विवाद के बाद फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। उनके चार बच्चे हैं, जिनके सिर से मां- पिता का साया एक साथ उठ गया।

INN24 ADMIN

The Admin account represents the management and publishing authority of INN24 News. The platform is operated and supervised from Bilaspur, Chhattisgarh, India, ensuring compliance with editorial standards, transparency policies, and responsible digital publishing practices. INN24 News is managed under the ownership of Orbit Media Group, with the Admin responsible for overseeing content publication, editorial coordination, and platform integrity. This account is used strictly for administrative and publishing purposes and does not represent individual opinion or authorship unless explicitly mentioned.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *