Chhattisgarh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के सफलतम एक वर्ष पूर्ण पर विशेष…

रविन्द्र दास …
जगदलपुर  inn24,,कुशल नेतृत्वकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफलतम एक वर्ष पूर्ण हुआ ,
किरण देव के कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन की दिशा और दशा मे अभूतपूर्व परिवर्तन और सफलता प्राप्त हुई । जिससे पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनी। किरण देव के संगठन एवं जनता के लिए सेवाभाव व समर्पण सभी को जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
राजनीतिक सफर ..
  1. किरण सिंह देव छात्र जीवन से ही राजनीति मे रहे , कालेज मे छात्रसंघ अध्यक्ष के पश्चात एलएलबी की डिग्री प्राप्त कर बहुत अर्से तक वकालत किया , साथ ही भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को संगठित और सशक्त करने महत्वपूर्ण योगदान दिया , भाजपा से महापौर पद के प्रत्याशी पर अपने निकटतम प्रत्याशी को 30 हजार से अधिक मतों से परास्त कर अपनी काबिलियत दिखाई , तत्पश्चात संगठन मे कई अन्य महत्वपूर्ण पद सहित प्रदेश महामंत्री पद पर रहकर पार्टी को मजबूत किया , शीर्ष नेताओं ने उनकी कर्मठता और जुझारूपन को देखते उन्हे जगदलपुर विधानसभा मे भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी नियुक्त किया , हालांकि उनके प्रत्याशी चयन पर स्थानीय दावेदारों में खासी नाराजगी देखी गई , दावेदारों ने उनके पक्ष में प्रचार न करने की बात खुले तौर पर मीडिया के सामने भी कही ,बावजूद जनता का प्यार और आर्शीवाद किरण सिंह देव के साथ रहा और उन्होंने प्रचंड मतों से जगदलपुर विधानसभा पर अपना विजय परचम लहराया ,, गौरतलब है कि इससे पूर्व यह सीट कांग्रेस की थी , शीर्ष नेतृत्व उनके इस काबिलियत और कर्मठता को दृष्टिगत रखते उन्हें .प्रदेश की कमान सौंपी , जिसमें वे पूरी तरह खरे उतरे , अपने पहले वर्ष के कार्यकाल में ही अग्निपरीक्षा लोकसभा का चुनाव हुई , और उन्होंने 11 में 10 सीटें जीती और पार्टी को अभूतपूर्व सफलता दिलाई , और शीर्ष नेतृत्व का विश्वास प्राप्त किया, एक वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर उन्हें शुभचिंतकों मित्रों और आम जनता ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है ,,बता दें किरण सिंह देव के बड़े भाई स्वर्गीय अमर सिंह देव भाजपा के पार्षद रहे , उनके देहांत के पश्चात किरण सिंह देव का सक्रिय राजनीति में पर्दापण हुआ , स्व. अमर देव का अक्श किरण सिंह देव में प्रतिबिंबित है ..
  2. चार भाइयों में सबसे छोटे किरण सिंह देव खेल संगीत सहित तमाम विधाओं में निपुण हैं , , ओजस्वी कुशल वक्ता ,  संवाद में माहिर किरण सिंह देव आज के दौर के भारत के सबसे उभरते हुए राजनीतिक शख्सियत माने जाते हैं ,
  3. नेतृत्व के भरोसे पर खरा..
किरण सिंह देव पहली बार विधायक चुनकर विधानसभा में प्रवेश पाया है शीर्ष नेतृत्व का भरोसा किरण सिंह देव पर और संगठन में प्रदेश की कमान सौंपी ,जिसमें वे अभी तक शत प्रतिशत सफल रहे .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *