बांकी मोंगरा जनता की मांग महेंद्र सिंह बने पार्षद,वार्ड 5 से लड़ेंगे चुनाव
राजू सैनी की खबर
कोरबा – जिले में सामाजिक सेवा क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने वाले सक्रिय पत्रकारिता से जुड़े महेंद्र सिंह को स्वयं पार्षद बनाने जनता ही आतुर नजर आ रही है,हो भी क्यों ना निस्वार्थ भाव से उनक सेवा कार्य जग जाहिर जो है। कोविड काल में जब लोग घर ने बाहर निकलने में डरते थे तब महेंद्र सिंह संक्रमित लोगों को फ्री में एम्बुलेंस सेवा दे रहे थे,जब उनके पास कोई नहीं जा रहा था तब महेंद्र सिंह अपने हाथों से उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचा रहे थे। इसके अलावा क्षेत्र में लगातार रक्त सेवा, मृतकों के लिए फ्री स्वर्ग वाहन, फ्री में लकड़ी, ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था प्रमुख रही है। ऐसे में जनता अब उन्हें राजनीति में उतार कर और अधिक उनकी सोच और उनके सेवा भाव का लाभ लेना चाह रही है। महेंद्र सिंह ने भी जनता की इच्छा अनुरूप पार्षद चुनाव लड़ने हामी भरी है। पार्टी अगर टिकट देती है तो भी नहीं देती तो भी वे चुनाव लड़ेंगे।