पाली-तानाखार में गोंगपा का कब्जा,कांग्रेस महज 537 वोट से हारी…. इधर भाजपा खेमे में खुशी का माहौल…

कोरबा – प्रदेश में भाजपा 5 साल बाद फिर से सरकार बनाने जा रही है। ९० विधानसभा में लगभग ५५ सीट पर बढ़त बनी हुई है। वहीं कोरबा जिले में चारों विधानसभाओं की स्थिति साफ हो गई हैं यहां कोरबा विधानसभा से लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस प्रत्याशी जय सिंह अग्रवाल को 25629 वोटो से हरा दिया हैं, बात करें कटघोरा विधानसभा की तो यहां भी कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल ने 16900 वोटो से हरा दिया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता रामपुर विधानसभा से चुनाव हार गए हैं, उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह राठिया ने 22858 वोटो से परास्त कर दिया हैं।

Also Read:- मार्केट में आ रही मक्खन जैसा लुक लेके EECO की जबरदस्त कार, कंटाप फीचर्स और ज्यादा माइलेज के साथ जाने किफायती कीमत

पाली-तानाखार में गोंगपा का कब्जा,कांग्रेस महज 537 वोट से हारी

बात करें पाली तानाखार विधानसभा की तो यहां पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस में बड़ी टक्कर देखने को मिली,यहां कांग्रेस की दुलेशवरी सिदार को गोंगपा पार्टी के तुलेश्वर हीरा सिंह ने 537 वोट से परास्त कर दिया है। इधर भूपेश बघेल देर रात राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। कल से प्रदेश में नई सरकार बनने की प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए अभी भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी ने किसी का नाम नहीं लिया है,सूत्र बताते है भाजपा इस बार नए चेहरे को यह पद दे सकती है,वहीं महिला चेहरे की भी चर्चा जोरों पर हैं।

पाली-तानाखार में गोंगपा का कब्जा,कांग्रेस महज 537 वोट से हारी

Also Read:- देश की नंबर वन Honda की स्टाइलिश बाइक, कम कीमत और ज्यादा माइलेज के साथ मचाएगी धूम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button