जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुई भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को मिल रहा अपार जन समर्थन यह संकेत दे रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का अंत निश्चित है।भाजपा की परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ की जनभावना का प्रकटीकरण है।गुमराहवादी,अनर्गल प्रलाप की कांग्रेसी राजनीति को आने वाले विधानसभा के चुनाव में प्रदेश की जनता पराजित करने जा रही है,परिवर्तन यात्रा को मिल रहा भारी जनसमर्थन संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से त्रस्त व हताश है। उक्ताशय के विचार भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने व्यक्त करते हुए कहा है।उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के कुशासन के पराभव का शंखनाद है,पूरे पाँच वर्ष प्रदेश की सरकार ने केंद्र सरकार को कोसने और भ्रष्ट लोगों को संरक्षण देने व उनकी पैरोकारी में व्यस्त रही है।परिवर्तन यात्रा की सफलता से घबराई कांग्रेस अनर्गल प्रलाप में उतर आई है, भाजपा नेताओं से सवाल पूछने से पहले कांग्रेस यह बताये कि क्या 2003 से पहले प्रदेश में लगभग 49 वर्षों के उनके शासन काल में बस्तर को कालापानी की संज्ञा नही दी जाती थी, क्या बस्तर के गरीब आदिवासी आपके शासन के दौरान नमक के बदले कीमती चिरौंजी देने पर मजबूर नही थे,क्या NMDC का मुख्यालय हैदराबाद में हो यह निर्णय तत्कालीन कांग्रेस की सरकार का नही था।रामाश्रय सिंह ने आगे कहा कि 2003 के पहले समूचे बस्तर में सड़कों की क्या स्थिति थी,भाजपा के शासन में आने के बाद बस्तर में सड़कों का जाल,बस्तर विश्वविद्यालय, जावंगा में एजुकेशन हब,मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज,नगरनार स्थित स्टील प्लांट सहित सैकड़ों जनहित के कार्य भाजपा शासन की देन हैं।उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय पहचान झूठी पार्टी और अनर्गल प्रलाप करने वाली की बन चुकी है।भाजपा को छत्तीसगढ़ में अपने शासन के लिए कांग्रेस के प्रमाणीकरण की आवश्यकता नही है, प्रदेश व बस्तर की जनता अपनी शुभचिंतक भारतीय जनता पार्टी से भलीभाँति परिचित हैं,जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है,आसन्न विधानसभा के चुनाव में झूठी व भ्रष्टाचारी कांग्रेस के कुशासन का अंत निश्चित है।