नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्यता में बाराद्वार में कांग्रेस का संविधान बचाओ रैली सम्पन्न
जिला रिपोर्टर शक्ति -उदय मधुकर

सक्ती : जिले के बाराद्वार नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 31 मई, शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया। बाराद्वार नगर के अंबेडकर सामुदायिक भवन में आयोजित इस संविधान बचाओ रैली में जिले भर से कांग्रेसीजन शामिल हुए। इस रैली को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा व सक्ती विधायक डॉ चरणदास महंत ने कहा संविधान खतरे में है डा महंत ने कहा आजादी के बाद बाबा साहब डा अम्बेडकर की अध्यक्षता में करीब तीन वर्षों तक चले विचार मंथन के बाद हमारा संविधान बना था। इसके बनने से हमें अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कानूनों से मुक्ति मिली थी। वहीं भारतीय संविधान और उसमें निहित कानूनों से देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में मदद मिली थी। लेकिन जबसे केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है संविधान को कमजोर करने की कोशिशें हुईं हैं। अगर संविधान कमजोर होगा तो लोकतंत्र भी खतरे में पड़ेगा। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी लोगों के घर-घर तक पहुंचेगी।चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा संविधान के जरिए हमें बराबरी का हक अधिकार मिला है । जिसे हमें बनाए रखने के लिए आज संविधान बचाओ रैली निकालना पड़ा है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा संविधान हमें एक सूत्र में बांधे रखता है। भारत की आजादी के बाद देश को एक सूची में बांधे रखने के लिए संविधान का निर्माण किया गया था जिसकी रक्षा के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा । इस आयोजन में कांग्रेसीजनों ने संविधान बचाने को लेकर जमकर नारेबाजी की। इस जिलास्तरीय संविधान बचाओ कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, नगर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, अजा-अजजा विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, संगठन, प्रकोष्ठ, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत, जनपद पंचायत,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच, पंच व पार्षदगण शामिल हुए।