FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ

तंत्र-मंत्र कर महिला को डराया फिर किया रेप, बताया था काले जादू का असर बताया

Crime News: मेरठ के किठौर में एक तांत्रिक ने महिला के साथ रेप किया। महिला को तंत्र-मंत्र के नाम पर डराया और फिर रेप किया गया। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से बीमारी से पीड़ित है जिसके इलाज के लिए तांत्रिक के पास गई थी। गठिया का इलाज करने के बहाने एक तांत्रिक व चेले ने एक महिला से दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पहले पुलिस से की। लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ में कहीं गिरे ओले, कहीं हुई बारिश और कहीं चल रही तेज आंधी

जानकारी के अनुसार सहारनपुर के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसे गठिया की बीमारी है। दो माह पहले उसे पता चला कि किठौर के शाहीपुर खादर में हसनू बाबा तांत्रिक है जो गठिया का इलाज करता है। महिला उससे दवा ले गई। लाभ होने पर वह 20 अप्रैल को दोबारा तांत्रिक के पास पहुंची। महिला ने बताया कि तांत्रिक ने कहा कि उस पर काले जादू का असर भी है। इसका इलाज रात 11 बजे तंत्र क्रिया से होगा और पांच हजार रुपये खर्च होंगे।

पीड़ित महिला तांत्रिक हसनूबाबा की बात पर विश्वास कर उसके घर ठहर गई। आरोप है रात 11 बजे हसनूबाबा और उसका चेला काली हंडिया, गिलास और कुछ तंत्र-मंत्र-मंत्र के सामान के साथ महिला को जंगल में ले गए। जंगल में तंत्र-मंत्र करते हुए महिला को भयभीत कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद दोनों आरोपी महिला को घर लाए थे।

बड़े-बड़े होर्डिंग्स विज्ञापन बोर्ड बिना अनुमति के लगाए तो भरना होगा जुर्माना

वहां से महिला ने अपने घर जाकर पुलिस से मामले की शिकायत की लेकिन कोई हल नहीं मिला। एसएसपी ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले में आगे की जांच की जा रही है। महिला ने इलाज के बहाने रेप की बात कही है। आरोपियों को पकड़कर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Preeti Singh

Priti Singh is a senior journalist at INN24 News with extensive experience covering crime, governance, public policy, and regional affairs in Chhattisgarh Her reporting focuses on factual accuracy, administrative accountability, and issues of public interest. Areas of Expertise • India and Chhattisgarh politics and governance • State and regional affairs (Chhattisgarh) • Public administration • Investigative reporting Editorial Responsibility Priti Singh follows strict fact-checking and editorial standards and adheres to INN24 News’ Editorial Policy. 📧 Contact: manni200390@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026