टी एस बाबा बनेंगे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम….. क्या…? चुनाव आते ही रूठे अपने को मानने की कयावद…..?

आगामी विधानसभा चुनाव से 5 महीने पहले कांग्रेस का फैसला, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई…..

छत्तीसगढ़ – प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम होंगे। बुधवार रात कांग्रेस अध्यक्ष ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। बुधवार को दिल्ली में दिनभर चली कांग्रेस की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिंहदेव को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा हैं तैयार हम। महाराजा साहब को बधाई।

इस फैसले के बाद से सिंहदेव के समर्थकों में जश्न का माहौल

कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। साल 2018 के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाज बंपर जीत के बाद टीएस सिंहदेव से मुख्यमंत्री पद की रेस में भूपेश बघेल आगे निकल गए और इस समय ढाई-ढाई साल के फार्मूले की भी बात कही जा रही थी। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद भी कोई परिवर्तन नहीं दिखा जबकि टीएस सिंहदेव इस उम्मीद में थे कि उनको मुख्यमंत्री का पद दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *