कोरबा – पता पूछने के बहाने पेशाब कर रहे युवक की बाइक लेकर हुआ फरार, एक आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा, दो फरार..
राजू सैनी की खबर

कोरबा – पता पूछने के बहाने पेशाब कर रहे युवक की बाइक लेकर हुआ फरार, एक आरोपी को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ा, दो फरार..
कोरबा जिले के बाँकी मोगरा थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है, हालांकि पुलिस द्वारा इन अपराधिक घटनाओं में त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई भी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाँकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी गौरव सिंह कंवर ने बाँकी मोगरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया कि, वहां गेवरा खदान में वाहन चलाने का कार्य करता हूं, रोज की तरह वह गेवरा खदान से काम कर के दोपहर लगभग 3 बजकर 30 मिनट में अपने दोपहिया वाहन होंडा साइन क्रमांक CG12 BU 9741 तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड में पेशाब करने के लिए रुक था, इस दौरान उसने बाइक में चाबी लगाकर छोड़ दी थी, तभी एक मोटर सायकल में 3 लोग आए और उससे पूछा कि बांकी मोगरा कितना दूर है, दूरी बताते हुए वह पेशाब करने लगा, उसके बाद बाइक सवार दो लोग आगे चले गए और तीसरा धीरे से वही रुक गया और पीछे मुड़ने से पहले ही उसके बाइक चालू कर भागते बना।
यह देख गौरव बाइक के पीछे चिल्लाने हुए दौड़ने लगा, परंतु आरोपी तेजी से बाइक चलाकर मौके से भाग निकला। गौरव ने अपने चाचा जो कि उसी मार्ग में आगे की ओर चांदनी चौक में रहते है, उन्हें फोन कर घटना की जानकार दी और उसे चांदनी चौक के पास रोकने के लिए बोला, जिसके बाद बाइक लेकर भागने वाला लुटेरा चांदनी चौक पहुंचा, बाइक को देखते ही गौरव के चाचा उसे पहचान गए, और रोकने का प्रयास किया,परंतु वह रुका नहीं,एक अन्य व्यक्ति को ठोकर मारते हुए वहां से भी भाग निकला, जिसके बाद गौरव के चाचा अन्य गांव वालों संग उसे बाइक से पीछे दौड़ाने लगे और शुक्लाखार के पास उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़ में आने के बाद लुटेरे ने अपने पॉकेट से एक धारदार चाकू निकाल लिया और लोगों को डराने लगा। परंतु सभी ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया, और उसे बाइक सहित जिसके बाँकी मोगरा थाना ले आए और पुलिस को घटना की जानकार दी। इधर अन्य बाइक में उसके दो अन्य सहयोगी मौके से भाग खड़े हुए। पकड़े गए आरोपी का नाम चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली है, वहीं उसे दो अन्य साथी भी कोरबा के रहने वाले है। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नंदलाल टंडन ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया और ग्रामीणों के बतायानुसार घटना करना सही पाया गया। आरोपी के कब्जे से एक होंडा साइन CG 12 BU 9741 कीमत लगभग 96000, अपराध में प्रयुक्त धारदार चाकु, 14 अलग अलग गाड़ियों की चाभियां भी प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिनके दिशा निर्देश पर आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायालय को पेश कर करते हुए आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया।बांकी मोगरा पुलिस उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी के दो अन्य साथियों की पतासाजी भी कर रही है,जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजू सैनी की खबर।





