कोरबा – टोली बनाकर घरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह को बांकी मोंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार..
राजू सैनी
कोरबा – टोली बनाकर घरों में चोरी करने वाले चोर गिरोह को बांकी मोंगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार..
कोरबा जिले के बाँकी मोंगरा थाना अंतर्गत कॉलोनी के साईं मोहल्ले में चोरों की एक टोली ने रात के अंधेरे ने धावा बोला, और एक क्वाटर के दरवाजे को लोहे के सब्बल से तोड़कर अंदर घुस चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
जिसकी लिखित शिकायत थाना बाँकी मोगरा में मकान मालिक हीरालाल साहू ने दर्ज कराई थी। जिस सूचना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर अपराध क्रमांक 23/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी थी।
पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए बांकी मोगरा से लेकर जमनीपाली तक सैकड़ों फुटेज खंगाले गए,जिसके बाद कुछ संदिग्धों की पहचान हुई, ये सभी संदिग्ध कोरबा के तुलसी नगर और राताखार क्षेत्र के थे, सीसीटीवी फुटेज की निशान देही पर पुलिस संदेहियों की पतासाजी करते हुए उनके घर तक पहुंची। एक एक कर चार आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ bns की धारा 331(4), 305(ए) पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर रही है।
आरोपियों से दो जोड़ा कान का बाली, नगद रकम 460 रुपए, 1 सब्बल, दो बाइक जप्त किए गए है। वहीं जप्त किए गए बाइक की नंबर फर्जी बताई जा रही है, उक्त बाइक भी चोरी की है, जिसकी शिकायत जांजगीर चांपा जिले के थाने में दर्ज है।
पकड़ में आरोपियों के नाम
1– रोहित चौहान पिता नंद कुमार चौहान 18 वर्ष पता तुलसी नगर कोरबा।
2– रोशन गुप्ता पिता मनोज गुप्ता पता तुलसी नगर कोरबा। बाकी अन्य दो आरोपी नाबालिक है। वहीं दो आरोपी अन्य आपराधिक मामले में जेल में हैं। लिंक में जाकर देखें सीसीटीवी फुटेज..वीडियो..https://youtube.com/@groundzeronewstube8929?si=ur3EOTOZPGZfUzuR





