कोरबा कुसमुंडा मार्ग किनारे नराईबोध के लिए प्रस्तावित बसावट पर कार्य हुआ शुरू, भारी दल बल के साथ प्रशासन और प्रबंधन मौके पर पहुंचा
सतपाल सिंह
कोरबा कुसमुंडा मार्ग किनारे नराईबोध के लिए प्रस्तावित बसावट पर कार्य हुआ शुरू, भारी दल बल के साथ प्रशासन और प्रबंधन मौके पर पहुंचा
कोरबा – जिले के एसईसीएल गेवरा प्रभावित ग्राम नराईबोध ग्राम को बसावट देने की प्रक्रिया अब धरातल नजर आने लगी है। आज गुरुवार की सुबह प्रशासन के आलाधिकारी, एसईसीएल गेवरा और कुसमुंडा प्रबंधन के अधिकारी,भारी पुलिस फॉर्स, सीआईएसएफ बल के जवान मौके पर पहुंचे। पीछे पीछे जेसीबी और बड़ी भारी मशीन डोजर भी मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे नीचे उतरे और झाड़ियों को काटने का कार्य शुरू कर दिया गया है। आपको बता दें कोरबा कुसमुंडा मार्ग अंतर्गत 6 नंबर बेरियर से लगे खम्हरिया डंपिंग के आसपास की लगभग जमीन 10 हेक्टेयर जमीन पर नराईबोध को बसावट प्रस्तावित है। जिस पर आज से काम शुरू के दिया गया है। जरहाजेल के ग्रामीण इस जमीन पर अपना दावा कर रहे थे। फिलहाल यहां किसी तरह की कोई विवाद की स्थिति नहीं बनती दिखाई दे रही है और प्रबंधन प्रशासन के साथ मिलकर जमीन क्लियर कराने में जुटी हुई है। मौके पर कटघोरा एसडीएम, दर्री सीएसपी, तहसीलदार, कुसमुंडा, हरदीबाजार, थाना और सर्वमंगला चौकी प्रभारी, सी आई एस एफ भारी दल बल के साथ मौजूद है। खबर लिखे जाने तक बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से बसावट हेतु जमीन व्यवस्थित करने का कार्य निष्पादित हो रहा है।









