ChhattisgarhKorbaSECL

कुसमुण्डा खदान मे कार्यरत कमगारों को हो रही समस्याओं पर जल्द होगा आंदोलन :- बी.एल. महंत, अध्यक्ष-एटक, कुसमुण्डा

सतपाल सिंह

कुसमुण्डा खदान मे कार्यरत कमगारों को हो रही समस्याओं पर जल्द होगा आंदोलन :- बी.एल. महंत, अध्यक्ष-एटक, कुसमुण्डा

Jas

 

(प्रेस विज्ञप्ति) – विदित हो कि कुसमुण्डा खदान मे कार्य कर रहे कामगारों को हो रही समस्याओं (मोटर साईकिल प्रवेश, बायोमेट्रिक अटेंडेंस, डीजल चोरी पर डंपर ऑपरेटरों को चार्जशीट करना, सेफ्टी को पूर्णतः दरकिनार कर कार्य कराना, ओवर टाईम कार्य लेने उपरांत कटौती इत्यादि) पर बीते कल दिनांक 14.12.2025 को संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक), एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर), क्षेत्रीय संगठन सचिव नरेश साहू, क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति के सदस्य विनय कुमार स्वर्णकार, क्षेत्रीय आवास आबंटन समिति के सदस्य भूपेंद्र मेहर, क्षेत्रीय स्पोर्ट समिति के सदस्य महेंद्र पाल यादव, कुसमुण्डा पारियोजना के कार्यकारी अध्यक्ष मंतोष कुमार, संयुक्त सचिव गौरीशंकर यादव, संगठन सचिव विकास एक्का, वरिष्ठ सदस्य वाई, आर. जलतारे, एस.के. मिश्रा, एन.पी. गभेल, अनुज राजवाड़े, सियाराम, जगतराम सहित अन्य पदाधिकारियों ने परियोजना/खदान के समंता वर्कशॉप-03 के E&M ऑटो सेक्शन मे कामगार साथियों के साथ गेट मीटिंग किया गया, मीटिंग मे एटक के पदाधिकारियों ने कामगारों की समस्याओं को जाना एवं जल्द ही एटक द्वारा आंदोलन करने का आश्वासन दिया।

Show More