AAj Tak Ki khabarChhattisgarh

कुसमुंडा क्षेत्र में गायों पर हमले और बांध कर दूसरे जिलों में ले जाकर बेचने की लिखित शिकायत गौ सेवको ने कुसमुंडा थाने की….

कोरबा – जिले में गायों के प्रति सेवा और आस्था भाव से परिपूर्ण युवाओं की बड़ी टीम गौ सेवको के रूप में कार्य करती हैं। कुसमुंडा क्षेत्र में भी गाय के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते हुए गौ सेवक चोटिल,बीमार गायों के लिए अलग से सेवा घर की व्यवस्था चुनचुनी बस्ती में की हैं।

इसके अलावा क्षेत्र में कहीं भी गायों की सड़क दुर्घटना अथवा खदान व गड्डे में गिरे गायों को निकालने जी तोड़ मेहनत करते हैं। बीते दिन अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा दो गायों को धारदार हथियार से चोटिल कर दिया गया था, जिसमे से एक गाय की अत्यधिक चोट की वजह से इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरे गाय का इलाज कर सेवा की जा रही है। जिसके बाद बीते शनिवार को गौ सेवको को पता चला की कुसमुंडा अंतर्गत शांतिनगर के निकट खेत वाली जगह पे कुछ बाहरी युवक क्षेत्र की गाय बैलों को इकट्ठा कर रहे हैँ, सुचना मिलते ही क्षेत्र के गौ सेवक मौके पर पहुचें, गौ सेवकों के पहुंचते ही वहां से लोग भागने लगे, जिसमे से कुछ भाग गए वहीं दो लोग पकड़े गए, कुसमुंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई,युवकों द्वारा ३ से ४ गाय बैलों को पेड़ों से बांधकर रखा गया था, उनसे पूछताछ करने पर पहले उन दोनों युवकों ने पहले तो गोलमोल जवाब दिया,पर सख्ती से पूछने पर एक ने अपना नाम रामेश्वर साहू और दुसरे ने अपना नाम पुरषोत्तम साहू बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत सरहर निवासी बताया,साथ ही बताया की यहां से गाय बैलो को ले जाकर अन्य जिलों के बाजार में बेचने की बात भी गौ सेवकों के सामने स्वीकारी। गौ सेवकों द्वारा दोनो युवकों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। https://youtu.be/gRRjVwjzD5o

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button