कांग्रेस को शहर की जनता ने नकारा, इस्तीफा दें महापौर – आलोक अवस्थी

 महापौर, निगम अध्यक्ष व अधिकांश कांग्रेसी पार्षद अपने-अपने वार्ड में हुये भाजपा से पराजित

कांग्रेस को शहर की जनता ने नकारा, इस्तीफा दें महापौर – आलोक अवस्थी

जगदलपुर inn24 (रविंद्र दास)विधानसभा चुनाव में शहर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में और कांग्रेस के विरोध में खुलकर मतदान किया है। शहर के कुल 48 वार्डों में एक दो वार्ड को छोड़ सभी में भाजपा विजयी हुई है। यहाँ तक की कांग्रेस की महापौर और निगम अध्यक्ष अपने-अपने वार्ड में भाजपा से पराजित हुई हैं। जगदलपुर की जनता के निर्णय को सर्वोपरि मानते हुये महापौर को नैतिकता के आधार पर अविलम्ब अपना पद छोड़ देना चाहिये। मोतीलाल नेहरू वार्ड के भाजपा पार्षद आलोक अवस्थी ने महापौर से पद का त्याग करने कहा है।




भाजपा पार्षद  अवस्थी ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा सीट में भाजपा के विधायक किरणदेव करीब तीस हजा़र रिकार्ड मतों से ऐतिहासिक रुप से विजयी हुये हैं। जगदलपुर शहर में लगभग साढ़े चौदह हज़ार मतों से भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ा है। कांग्रेस के 26 पार्षदों के वार्डों में भी इक्का-दुक्का को छोड़ सभी में कांग्रेस बुरी तरह पराजित हुई है  वहाँ के वार्ड वासियों ने भाजपा पर भरोसा किया है। विजयी हुये विधायक किरणदेव ने जगदलपुर शहर में भाजपा का परचम लहराया है।आलोक अवस्थी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल द्वारा तीन माह पूर्व महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। जिसका सामना करने के बजाय महापौर सहित समस्त कांग्रेस पार्षद पीठ दिखाकर शहर छोड़ कर ही चले गये थे।
Also Read:- Winter Health Tips: Keep You Healthy Tips, सर्दियों में तबियत खराब होने से बचने के लिए देखे यह टिप्स
अब तो जनता जनार्दन ने भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकार दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन गयी है। ऐसे में महापौर को पद त्याग कर इस्तीफा दे देना चाहिये। शहर की सम्मानीय जनता की भावनाओं का आदर महापौर को बिना देर किये करना !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Most Famous Places To Visit In Winter In India: भारत में सर्दियों के समय घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह स्वस्थ व चमकदार त्वचा पाने के लिए रासायनिक प्रोडक्ट को कहे न और प्राकृतिक चीजों को कहे हां क्या आप भी अपने बढ़ते पेट से परेशान है , और इसे कम करना चाहते है ? Winter Health Tips: Keep You Healthy Tips, सर्दियों में तबियत खराब होने से बचने के लिए देखे यह टिप्स Exit Poll: किसकी होगी जित जानिए क्या कहता है एग्जिट पोल Iphone 13 बम्पर डिस्काउंट के साथ मात्र इतनी सी कीमत में घर ले जाये घर