
*कांग्रेसियों ने निकाली देवकीनंदन चौक से गांधी चौक तक पदयात्रा भारत जोड़ो पदयात्रा की प्रथम वर्षगांठ में शामिल हुए सभी कांग्रेसी एवं विधायक व एल्डरमैन*
बिलासपुर -:जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण ने आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगांठ पर देवकीनंदन चौक से लेकर गांधी चौक की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली यात्रा में सभी विधानसभा क्षेत्र तखतपुर बिल्हा बिलासपुर मस्तूरी कोटा बेलतरा से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए पदयात्रा में संसदीय सचिव विधायक संगठन के अध्यक्ष महापौर सहित सभी निगम बोर्ड प्राधिकरण के पदाधिकारी पार्षद एमएलसी सदस्य एल्डरमैन महिला कांग्रेस सेवा दल युवक कांग्रेस सभी ने ब्लॉक कांग्रेस जिला शहर कार्यकारिणी के सदस्य युवा मोर्चा विभाग अल्पसंख्यक के पदाधिकारी आईटी सेल सोशल मीडिया के पदाधिकारी शामिल हुए।
बिलासपुर नगर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक है जो किसी नेता द्वारा चलाया गया सबसे बड़ी पदयात्रा है यात्रा की टांग लाइन थी मिले कम जुड़े वतन और राहुल गांधी ने भाजपा के नफरत की बाजार में मोहब्बतें की दुकान खोल दी लोग जुड़ते गए कारवा बनता गया राहुल जी ने युवाओं को सुना उनके दुख दर्द को सुना और जाना।
बिलासपुर नगर निगम एल्डरमैन अखिलेश गुप्ता ने बताया कि राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में आज बिलासपुर में पदयात्रा का आयोजन किया गया है जो सभी जिलों में यह कार्यक्रम पदयात्रा हो रहा है भाजपा सरकार के द्वारा जो भेदभाव लोगों में आपसी दूरी पैदा की जा रही है भारत को एक करने के लिए राहुल गांधी के द्वारा यह पदयात्रा पूरे देश में किया गया था।