FF 48, AMBE ANJANI E PLAZA, CMD SQUARE, BILASPUR
Chhattisgarh

एनएसएस शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाने वालों के विरूध्द की गई कार्यवाही।

आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को आज किया गया गिरफ्तार

गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के द्वारा 07 दिवसीय एनएसएस शिविर दिनांक 26.03.2025 से 01.04.2025 तक ग्राम शिवतराई कोटा में आयोजित किया गया था। उक्त कैंप में शामिल छात्रों द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर, कि उक्त शिविर में दिनांक 31.03.2025 को अनावेदकगणों द्वारा एनएसएस शिविर में नमाज पढवाकर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुचाया गया , के आवेदन जांच उपरांत, अनावेदकगणों प्रो.दिलीप झा, डाॅ. मधुलिका सिंह, डाॅ. ज्योति वर्मा, डाॅ. नीरज कुमारी, डाॅ. प्रशांत वैष्णव, डाॅ. सुर्यभान सिंह, डाॅ. बसंत कुमार तथा टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के विरूध्द बीएनएस की धारा 196 (ख), 197 (1)(ख)(ग), 299, 302, 190 छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 4 के तहत् अपराध कर पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। अपराध में विवेचना उपरांत अपराध सबूत पाए जाने से, आरोपी द्वारा विवेचना व साक्ष्य को प्रभावित करने, तथा विवेचना में सहयोग नहीं करने के कारण आरोपी प्रोफेसर दिलीप झा को आज दिनांक 1.5.25 गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Sanjay Thakur Bureau Bilaspur

State Affairs Reporter Sanjay Thakur is a state affairs reporter focusing on administration, development projects, and civic issues and local news is Bilaspur sambhag in Chhattisgarh. His work highlights grassroots concerns and governance-related developments. Areas of Expertise • State administration • Infrastructure and development • Civic and public issues • Field reporting & Local News of Bilaspur Sambhag of Chhattisgarh He follows source verification guidelines and ensures responsible, fact-based reporting. 📧 Contact:sanjaysinghthakur72@gmail.com Profile Last Updated: 20 January 2026